जहानाबाद, अप्रैल 5 -- कलेर, निज संवाददाता । मेहंदिया, परासी और कलेर थाना क्षेत्रों में जमीन विवादों के समाधान के लिए अंचलाधिकारी ने जनता दरबार लगाया। परासी थाने में हुए दरबार में कुल सात मामले सामने आए। इनमें दो पुराने और तीन नए मामले थे। सभी विवाद जमीन के बंटवारे और कब्जे से जुड़े थे। सीओ ने दोनों पक्षों की बात सुनी। मौके पर ही पांच मामलों का निपटारा किया। दो मामलों में दस्तावेजों की जांच और स्थल निरीक्षण के बाद जल्द समाधान का भरोसा दिया। राजस्व विभाग की टीम ने कागजातों की जांच की। पक्षकारों को आपसी समझौते के लिए प्रेरित किया गया। कलेर थाने में भी जनता दरबार हुआ। कई ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। सीओ ने सभी की समस्याएं सुनीं। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि वर्षों से चले आ रहे विवादों का समाधान मिलने से राहत मिली है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.