बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- परासी मिडिल स्कूल : डीडीसी ने सौंपी रिपोर्ट, फर्जी बहाली का हुआ भंडाफोड़ कहा-बहाली में नहीं किया गया रोस्टर सूची का पालन बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। करीब तीन साल की गहन जांच के बाद परासी मिडिल स्कूल में शिक्षकों की फर्जी बहाली पर डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने मुहर लगा दी। रिपोर्ट में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि बहाली में रोस्टर सूची का पालन नहीं किया गया है। वहीं, दो भाइयों की उम्र में महज तीन माह 11 दिन का अंतर दिखाया गया है, जो पूरी तरह असंभव है। शिक्षक रहे रितेश कुमार की बहाली को पूरी तरह फर्जी बताते हुए उनपर लगाये गये आरोप सही पाये गये। ऐसे में उनपर नियमसंगत कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। लेकिन, हद यह कि 9 सिंतबर 2025 को डीडीसी द्वारा कार्रवाई के दिये गये आदेश को जिला शिक्षा विभाग अनदेखी कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.