संतकबीरनगर, नवम्बर 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धान की पराली फूंकने वाले जिले के 13 किसानों पर 65 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। सभी किसानों को जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में जमा करने का निर्देश दिया गया है। जुर्माना नहीं जमा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में सबसे अधिक पराली जलाने का मामला खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में आया है। यहां पर आठ किसानों के स्तर से पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई है। सभी किसानों पर पांच पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा धनघटा ब्लाक में तीन और मेहदावल ब्लाक में दो किसानों पर पांच पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उप निदेशक कृषि डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पराली जलाना कहीं से किसानों के हित में नहीं है। इससे पर्यावरण प्रदूषण होने के साथ सा...