सीतापुर, नवम्बर 29 -- लहरपुर, संवाददाता। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशुनपुर में शनिवार को एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड तकनीकी प्रबंधक कृषि आशीष मिश्रा ने बताया कि गन्ने की पत्तियां जलाने से मिट्टी के स्वास्थ्य के नुकसान पहुंचता है और प्रदूषण के कारण पर्यावरण को हानि पहुंचती है इसलिए पराली को किसी भी दशा में न जलाएं। गन्ने की पत्तियों को मिट्टी में दबा दें, इससे मिट्टी में जीवांश की मात्रा बढ़ जाएगी और पराली जलाने से निकलने वाली ज़हरीली गैसों से भी पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा। बैठक में कृषि विभाग से आशीष मिश्रा सहित किसान विमल, विनय, रामजी, अंकित, निर्मल, नत्था राम, मुन्ना लाल, सुरेश, संजय, महानंद, ज्योति आदि उ...