किशनगंज, दिसम्बर 2 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के कई इलाकों में किसानो द्वारा पराली जलाया जा रहा है। धान की फसल कटाई के बाद खेत में अवशेषों को जलाकर खेतों की उर्वरा शक्ति को नष्ट करने के साथ-साथ पर्यावरण को भी प्रदूषित किया जा रहा है। क्षेत्र के धवैली, मटियारी, भोरहा , खनियाबाद आदि पंचायतों में सोमवार और मंगलवार को धान कटाई के बाद खेत में बचे अवशेषों को जलाने की घटना देखी गई है। जिससे खेत में मौजूद पोषक तत्व के साथ-साथ लाभदायक जीव भी समाप्त हो रहे है। भारत नेपाल सीमा सड़क स्थित राज बांध के समीप सोमवार को भारी पैमाने पर पराली जलाई गई। इस दौरान चारों ओर धुंआ होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को धुएं से आँखों में जलन, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं देखी गई। कई यात...