मैनपुरी, अक्टूबर 12 -- एक बार फिर जनपद को प्रदूषण से बचाने के लिए धान की पराली जलाने के खिलाफ बड़ा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान खेतों में जलाए जाने वाली पराली को जलाने से रोका जाएगा और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के प्रति किसानों और ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। जो किसान पराली जलाएंगे उनसे जुर्माना वसूलने का अभियान भी शुरू हो गया है। मैनपुरी जनपद में सर्दी के दिनों की शुरुआत होते ही वातावरण प्रदूषित होने लगता है। हालांकि दूसरे राज्यों से आने वाली प्रदूषित हवा से मैनपुरी की हवा भी प्रदूषित होती है, लेकिन रही सही कसर जिले के वे किसान पूरी कर देते हैं जो खेतों में धान काटने के बाद पराली का निस्तारण करने के बजाय उसे खेतों में ही जला देते हैं। पराली जलने से धुआं वातावरण को प्रदूषित कर देता है। आलम यह हो जाता है कि लोगों की आंखों में जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.