बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। खत्म होती धान की कटनी के साथ खेतों में फसल अवशेष (पराली) जलाने से किसान बाज नहीं आ रहे हैं। तीन प्रखंडों के नौ किसानों पर पराली जलाने के मामले में कार्रवाई की गयी है। इन सभी का निबंधन डीबीटी पोर्टल से रद्द कर दिया गया है। अब इन्हें पांच सालों तक कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इससे पहले इस सीजन में 100 किसानों पर कार्रवाई की गयी थी। इसबार वेन और सिलाव के दो- दो तो राजगीर के पांच किसानों का निबंधन रद्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...