भोपाल। पीटीआई, अप्रैल 25 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि पराली जलाने वाले किसानों को एक मई से राज्य में किसान कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। यादव ने गुरुवार को इस मुद्दे को उठाया और कहा कि राज्य सरकार अगले साल पराली जलाने वाले किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल नहीं खरीदेगी। उन्होंने राजस्व विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। फसल कटाई के बाद पराली जलाने की बढ़ती प्रवृत्ति ने वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद अगर कोई किसान अपने खेत में पराली जलाता है तो उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा।" यादव ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.