उन्नाव, नवम्बर 15 -- उन्नाव। एसडीएम पुरवा प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील में पराली जलने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई। जांच तहसीलदार से कराई गई। जोकि सही पायी गयी। मवई गांव निवासी किसान रामनरायन पुत्र महादेव व महेन्द्र पुत्र रामसुमेर ने धान की फसल कटाई के बाद पराली जलाई थी। दोनों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...