हरदोई, नवम्बर 7 -- हरदोई। उप निदेशक कृषि सतीश कुमार पराली जलाने से रोकने के लिए जनपद, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर सेल का गठन किया है। प्रत्येक दिन अनुश्रवण किया जा रहा है। खरीफ सत्र की फसले जैसे धान मक्का, गन्ना आदि फसली के अवशेष पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 50, 000 जुर्माना लगाया गया है। सम्बन्धित किसानों को चेतावनी दी गई कि फसल अवशेष जलाने की घटना की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के खिलाफ अर्थदण्ड, एफआईआर दर्ज होगी। जनपद में पराली जलाने की हो रही घटनाओं के दृष्टिगत शिथिलता बरतने वाले कृषि विभाग के 17 कर्मचारियों को अब तक प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुये कड़ी कार्यवाही की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.