भभुआ, दिसम्बर 18 -- जिन किसानों का निबंधन रद्द हुआ, उन्हें तीन साल योजना का लाभ नहीं मिलेगा प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने फसल अवशेष से जैविक खाद व भूसा बनाने की अपील की रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पराली जलाने के मामले में कृषि विभाग ने 26 किसानों का निबंधन रद्द कर दिया। अब इन किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ अगले तीन वर्ष तक नहीं मिलेगा। इसकी जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने दी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने पर रोक लगायी गयी है। इसके बावजूद किसान पराली जला रहे हैं। ऐसे किसानों के विरुद्ध कृषि विभाग द्वारा कठोर कदम उठाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक जलालपुर पंचायत में किसानों का पंजीयन रद्द किया गया है। बीएओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी ने भी पराली नहीं जलाने की किसानों से अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.