भदोही, दिसम्बर 6 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। जागरूकता अभियान के बाद भी जिले में पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। तहसील क्षेत्र के गिरियां गांव में पराली जलाने की सूचना पर तहसीलदार सुनील कुमार मातहतों के साथ पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि गिरियां गांव में पराली जलाने की सूचना एवं वीडियो एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराया गया था। अफसरों के आदेश पर गांव में पहुंच कर जांच किया गया। जहां पर आराजी संख्या 337 रकबा करीब 0.038 हेक्टेयर पर पराली जली हुई मिली। उक्त रकबा विनोद उपाध्याय के नाम पर सहखातेदार संक्रमणीय भूमिधर खतौनी अभिलेख में अंकित है। कहा कि पराली जलाने का मामला सच मिलने पर अफसरों को रिपोर्ट भेजी गई है। किसान पर अर्थदंड लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि पराली को खेतों में ना जलाएं। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है। खेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.