बगहा, दिसम्बर 22 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। प्रतिबंध के बाद भी खेतों में पराली जलाने के मामले में सेटेलाइट के माध्यम से जिले के डेढ़ दर्जन किसानों को पकड़ा है। अक्षांश और देशांतर के आधार पर कृषि कर्मी किसानों को चिन्हित करेंगे। इसके बाद इन किसानों को कृषि विभाग की ओर से ब्लैक लिस्टेड करते किया जाएगा। इन्हें कृषि विभाग की योजनाओं से वंचित रखा जाएगा। डीएओ ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ कृषि कर्मियों के माध्यम से किसान गोष्ठी व चौपाल लगाकर भी किसानों को परली प्रबंधन पर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके किसानों के द्वारा खेतों में पराली को जलाया जा रहा है। जिससे खेतों के उर्वरक शक्ति पर इसका प्रतिकूल असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में सेटेलाइट के माध्यम से परली जलत...