महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पड़री खुर्द छोटे टोला में खेत से काट कर थ्रेसर से मड़ाई के लिए एकत्र की गई धान की फसल पराली की आग की चपेट में आ गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसान जल रहे फसल को जलाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग से एकत्र फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ने जले फसल का मुआवजा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए हैं। पड़री खुर्द छोटे टोला निवासी परदेशी गुप्ता ने बताया कि 40 डिसमिल खेत से धान की फसल को हाथ से काट कर उसे थ्रेसर मशीन ने मड़ाई कराने के लिए एकत्र कर पुरवट बनाया गया था। कम्बाइन मशीन से फसल को इसलिए नहीं कटवाया क्योंकि मवेशियों के लिए पुआल की जरूरत थी। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने पराली को फूंकने के लिए आग लगा दिया। हवा के रूख का साथ पाकर पराली क...