प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- कुंडा कोतवाली में आयोजित परामर्श केन्द्र की काउंसिलिंग में तीन परिवार को मिलाया गया। सीमा देवी पत्नी दारा सिंह निवासी जिल्ला मौली, रंजना देवी पत्नी राहुल यादव निवासी मलिक का ताल तिलौरी, विजमा पटेल पत्नी प्रवीण पटेल में पति-पत्नी के बीच अनबन होने से काफी दिनों से अलग रह रहे थे। मामला कोतवाली पहुंचा तो शुक्रवार को इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित की देखरेख में काउंसलर डॉ. सुरेश चन्द्र जायसवाल, परामर्शदाता डॉ. विद्या जायसवाल, प्रभारी मिशन शक्ति निरीक्षक संजय कुमार सिंह, रश्मि सोनकर ने सभी का काउंसिलिंग किया। सीमा देवी अपने पति दारा सिंह के साथ कोतवाली से ही ससुराल चली गई। जबकि रंजना, विजमा को 23 जनवरी को पुन: बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...