बदायूं, अप्रैल 17 -- पुलिस लाइन बदायूं में परिवार परामर्श केंद्र में कुल 11 फाइलें सुनवाई की गई। जिनमें से 10 मामलों की काउंसलिंग की गई। एक मामले में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हुआ, जबकि एक फाइल को निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार कुल दो मामलों का निस्तारण किया गया। अन्य फाइलों में संबंधित पक्षों को अगली तारीख दी गई और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। परामर्श सत्र के दौरान काउंसलर माया देवी, महिला हेड कांस्टेबल कविता, महिला कांस्टेबल राखी और संध्या मौजूद रहीं। इन अधिकारियों ने आपसी संवाद और समझदारी के ज़रिए परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.