गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के पालम विहार इलाके में दबंगई का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक रेहड़ी संचालक को सिगरेट और खाने के पैसे मांगना इतना भारी पड़ गया कि आरोपी ने खुद को इलाके का दंबग बताते हुए न केवल मारपीट की, बल्कि रेहड़ी में तोड़फोड़ कर धमकी भी दी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी राममिश्रा पालम विहार इलाके में चाय और पराठे की रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे मोलाहेड़ा गांव का रहने वाला हितेश यादव अपनी गाड़ी से उनके पास पहुंचा। उसने चाय, सिगरेट और दो पराठे लिए, जब राममिश्रा ने खाने का बिल मांगा, तो आरोपी भड़क गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी हितेश ने पैसे देने के बजाय रौब झाड़ना शुरू कर दिया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि वह स्था...