लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत परहेपाट पंचायत के नव-निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन मंगलवार को मुखिया जतरु उरांव, उपमुखिया सुधीर कुमार, पंचायत समिति सदस्य बसंती उरांव सहित अन्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इससे पूर्व परहेपाट पंचायत का संचालन विवाह मंडप में किया जा रहा था, जो जर्जर अवस्था में होने के कारण पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुखिया जतरु उरांव के प्रयास से गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए नए पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया जतरु उरांव ने कहा कि पंचायत भवन के चालू हो जाने से अब ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.