पलामू, दिसम्बर 30 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिले के पांडू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य मीना देवी व प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने सिलदिली पंचायत के विषहिया टोला पहुंचकर परहिया परिवार के बीच कंबल वितरण किया। परहिया परिवार के दुलरिया कुंवर, रनीता देवी, संगीता देवी, मीना देवी, पतिया देवी, रिंकू देवी, लक्ष्मण परहिया, सुनील परहिया, रामचंद्र परहिया, राजेंद्र परहिया, सीताराम परहिया, उदय परहिया, सुदामा परहिया, मोहन परहिया आदि सहित दर्जनों लाभुक को मिला कंबल दिया गया। प्रमुख नीतू सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार इस हाड़ कंपाने वाले ठंढ में कंबल उपलब्ध करा कर अपने सामाजिक दायित्व का पूर्णतः पालन कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष पांडू प्रखंड के शत प्रतिशत 201 परहिया परिवार को कंबल दिया जा रहा है। परिवार का कोई सदस्य इस लाभ से बंचित नहीं रहे इसका भर...