सीतामढ़ी, मार्च 31 -- परसौनी। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पास आयोजक शिव शक्ति सेवा संस्थान परसौनी द्वारा आगामी 23 अप्रैल से 01 मई तक श्री शती 108 श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर शनिवार को यज्ञ स्थल पर आचार्य रंजन शास्त्री जी महाराज द्वारा महायज्ञ का अनुष्ठान कर पूरे विधि विधान व मंत्रोचारण के साथ पूजा पाठ कर ध्वजारोहण कर महायज्ञ की शुरुआत की गई।इस दौरान भक्ति रस में डूबे भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।मौके पर उपस्थित मुखिया फकीरा महतो,मुन्ना चौधरी,लालबाबू साह,प्रमोद साह,महेश गुप्ता,राजन साह,हरदेव ठाकुर,गणेश साह,आदित्य जायसवाल,संजय जायसवाल आदि ने महायज्ञ की सफलता को लेकर लोगो से विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.