बदायूं, सितम्बर 28 -- बिसौली। गांव परसेरा की रामलीला का सपा नेता विनोद यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कराते हुए कहा श्रीराम केवल ऐतिहासिक पुरुष नहीं, सम्पूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, धनवीर पाल, पत्रा लाल मौर्य, अनिल गौतम, किशन वीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर श्रीराम कथा की महिमा का गुणगान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...