जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। दुर्गा पूजा पर्व की धूमधाम के बीच परसूडीह स्थित श्री श्री शिव मंदिर परिसर में पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और वर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का शुभारंभ किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा अर्पित की और जिलेवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।पूरे मंदिर परिसर में उद्घाटन समारोह के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। ढाक की धुन और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिला समिति की सदस्याएं और युवा इसमें शामिल हुए। पंडाल की भव्यता और विशेष थीम की सभी ने सराहना की। आयोजकों के अनुसार, पूरे नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.