जमशेदपुर, जनवरी 8 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मदरसा के पास टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मी नोमान के बंद घर में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। इसमें लाखों के सामन जलकर राख हो गए। घटना के समय घर बंद था और अंदर कोई नहीं था, जिससे समय पर आग का पता नहीं चल सका। सुबह करीब छह बजे घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर घर के अंदर आग फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी की मोटर लगाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर गृह मालिक के भांजे मोहम्मद मिनाजुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग तड़के करीब चार बजे लगी थी और प्रारंभिक तौर पर आग लगने का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.