जमशेदपुर, मार्च 17 -- परसूडीह के चांदनी चौक कबीर मंदिर के पास शुक्रवार को तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतका रानी कुमारी के गले पर निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। रानी की मां कुंती देवी और चाचा मनोज राम शनिवार को शहर पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि दहेज के लिए रानी की हत्या की गई है। उन्होंने अपने दामाद इकबाल राम द्वारा गला दबाकर हत्या की आशंका जताई। शिकायत में बताया गया कि इकबाल अक्सर दहेज के लिए उनकी बेटी से मारपीट करता था। रानी कुमारी का विवाह 21 फरवरी 2024 को पश्चिमी चंपारण निवासी रेलकर्मी इकबाल के साथ हुआ था। कुछ महीने बाद उसका तबादला जमशेदपुर हो गया था और वह यहां आकर भाड़े के मकान में रह रहा था। रानी की मां कुंती देवी और चाचा मनोज राम ने बताया कि उन्होंने करीब 20 लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.