जमशेदपुर, जुलाई 28 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी आश्रमपाड़ा में अंधविश्वास से जुड़ी एक घटना सामने आई है। 25 जुलाई की रात कुछ लोगों ने पड़ोसी नागेश्वर जेना को ओझा-गुणी बताकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की शिकायत पीड़ित की पत्नी कोनिका जेना ने परसूडीह थाना में दर्ज कराई, जिसके आधार पर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच में पता चला है कि आरोपियों के परिवार की एक महिला काफी समय से बीमार थी। नागेश्वर ने उसे ठीक करने का दावा किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोपियों ने नागेश्वर को ओझा-गुणी करार देते हुए अन्य लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने राहुल पानि और सौरभ पानि (निवासी रंटुआ, झाड़ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.