जमशेदपुर, मार्च 25 -- परसूडीह के दो युवाओं ने बीटेक के बाद लाखों की नौकरी छोड़ अपनी डेयरी शुरू की। आज वे सालाना सवा करोड़ रुपये कमा रहे हैं। तापस परमाणिक और सुजीत चौधरी डेयरी का कारोबार कर रहे हैं। दोनों न सिर्फ अपनी कंपनी के मालिक हैं, बल्कि कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। चेन्नई के प्रतिष्ठित कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में तापस और सुजीत ने बीटेक की। इसके बाद हैदराबाद तथा गुड़गांव में नौकरी की। 2 वर्ष तक नौकरी के बाद दोनों ने बिजनेस करने की सोची और 2015 में जमशेदपुर आ गए। शुरुआत में पांच गायों से डेयरी का कारोबार शुरू किया और बोतल में घर-घर तक दूध पहुंचाने लगे। संघर्ष के समय नहीं खोया धैर्य शुरुआती समय में पूंजी की कमी के कारण पार्ट टाइम काम भी किया, ताकि कारोबार के साथ-साथ घर का खर्च चलता रहे। 5 साल के प्रयास के बाद 2020 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.