जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- पुलिस के सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद चोरों ने दो दिन 18 और 19 अक्तूबर की रात को परसूडीह और बागबेड़ा में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। इससे लोगों में दहशत और पुलिस के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बागबेड़ा में डीबी रोड की दुकान में चोरी चोरी की पहली घटना 18 अक्तूबर की रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित एक दुकान में घटी। दुकान मालिक अभिषेक उपाध्याय बागबेड़ा कॉलोनी के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात करीब आठ बजे इस घटना को अंजाम दिया। दुकान से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसका पूरा ब्योरा अभिषेक उपाध्याय ने पुलिस को दिया है। इस संबंध में अभिषेक उपाध्याय की शिकायत पर बागबेड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी (केस) दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.