जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। परसूडीह थाना क्षेत्र के तिलकागढ़ में 18 फरवरी को बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि तिलकानगर निवासी अमित कुमार परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और आलमारी व बक्सों को खंगालते हुए जेवरात एवं अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लौटने पर घर का ताला टूटा देख अमित कुमार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.