जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर।परसूडीह थाना क्षेत्र के रेलवे लोको कॉलोनी मध्य विद्यालय के पास गुरुवार रात हुई चोरी में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चोरी के सामानों को भी बरामद किया गया है। चोरों ने दो दुकानों से हजारों की चोरी कर ली थी। चोरों ने एक किराना दुकान की दीवार तोड़कर लगभग छह हजार के सामान और 700 रुपये नगद चुरा लिए। वहीं, बदमाशों ने एक चिकेन दुकान में घुसकर आधा दर्जन मुर्गे और लोहे का चापड़ की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच की। किराना दुकानदार विधान चंद शाह और चिकेन दुकानदार अमरजीत ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटना यहां हो रही है। दो दिन पहले कुछ संदिग्ध युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा भी था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। बता दें कि लोको कॉलोनी में रेलवे प्रशासन की ओर से क्वार्टरों को तोड़ा जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.