जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर, संवाददाता। परसूडीह के तिलकागढ़ में 18 फरवरी को चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तिलकानगर निवासी अमित कुमार परिवार के साथ किसी कार्य से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया और आलमारी व अन्य बक्सों को खंगाल डाला। जब अमित वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है और जेवरात सहित अन्य कीमती वस्तुएं गायब हैं। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.