आरा, जनवरी 4 -- पीरो, संवाद सूत्र। तरारी प्रखंड के परसिया गांव में शिविर का आयोजन कर असहाय वृद्धों को गोद लिया गया। पंचायत की मुखिया शांति देवी और मुखिया प्रतिनिधि रामईश्वर यादव की ओर से गोद लिये गये 12 से अधिक असहाय वृद्धों को ठंड से बचाव के लिये कपड़े उपलब्ध कराये गये और बीमार होने की स्थिति में दवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया। अब से प्रत्येक साल वृद्ध चयनित किये जायेंगे और उन्हें हर तरह की सुविधायें जीवन पर्यन्त दी जायेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनजी यादव ने की। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...