छपरा, जनवरी 16 -- परसा,एक संवाददाता। पिछले दस दिनों से लगातार तापमान में हो रही गिरावट व कभी कभार घना कोहरा रहने के कारण किसानों को आलू में झुलसा रोग लगने की चिंता सता रही है। आलू की खेती खासकर परसा के शोभे परसा, मिर्जापुर,चेतन परसा,बभनगंवा, खिदलपुरा, बनकेरवा, खजौली सहित कई इलाकों में अधिक की जाती है। शोभे परसा के किसानों में अशोक सिंह,अमर सिंह,मुन्ना सिंह, कृष्णा सिंह, चंदू सिंह, उमेश सिंह, योगेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह सहित कई किसानों का कहना है कि अगर पाला गिरा तो उनकी मेहनत व पूंजी बेकार हो जाएगी। किसानों ने 1500 से2000रुपए प्रति क्विंटल की दर से आलू का बीज खरीद कर लगाया है। एक बीघा आलू की रोपाई करने में जुताई व खाद वगैरह लेकर लगभग 15हजार तक का खर्च पड़ता है। आलू की फसल में खर पतवार को देखते हुए अभी आलू फसल की सोहनी की जा रही है। कहीं-क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.