छपरा, अप्रैल 30 -- परसा,एक संवाददाता। बीआरसी परिसर में दोपहर बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रखंड के उच्च माध्यमिक,माध्यमिक,प्राथमिक एवं नवसृजित सहित कई निजी विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। बीईओ युगल किशोर सिंह के बुधवार को सेवानिवृत होने पर उपस्थित शिक्षक वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कभी किसी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अहित नहीं पहुंचाया एवं सभी के लिए मार्गदर्शक बने रहे। करीब 5 वर्षों तक के सेवाकाल के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही शैक्षिक गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित होने के लिए लगातार मॉनिटरिंग भी करते रहें एवं इसका लाभ अधिकांश छात्र-छात्राओं को भी मिला।उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें अंग वस्त्र, शॉल,भागवत गीता,स्मारक व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कुछ पल के लिए माहौल बिल्कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.