छपरा, जून 9 -- परसा,एक संवाददाता। परसा नगर पंचायत स्थित परसा-शीतलपुर मुख्य बाजार के सैदपुर में सड़क पर ही एक बारह पहिया ट्रक सोमवार को करीब दस बजे फंस गया। इस कारण करीब चार घंटे तक आने-जाने वाली अन्य वाहनों को दिक्कतें हुई। अधिकतर बसें व छोटे-बड़े वाहन सैदपुर,चेतन परसा तो दूसरी तरफ पोझी-खजौली के रास्ते वाहनों का आना-जाना लगा रहा। बताया गया कि सड़क किनारे गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढे में सीमेंट लोडेड बारह चक्का ट्रक का अगला हिस्सा धंस गया। इस कारण करीब 4 घंटे तक मुख्य सड़क मार्ग से होकर वाहनों का आना-जाना बाधित रहा। बहुत प्रयास से करीब चार घटें बाद उसे हटाया गया तब वाहनों तथा यात्री बसों का आना-जाना शुरू हुआ। परसा में छात्रा से अभद्र व्यवहार परसा। थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग करने जा रही छात्रा से दो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। घटना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.