छपरा, फरवरी 5 -- परसा,एक संवाददाता।स्थानीय न कॉलेज में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर कॉलेज में जन्तु विज्ञान विभाग की देखरेख में एक विशेष व्याख्यान-सह- जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनिकेत कुमार ने छात्रों के बीच में कैंसर के लक्षण, प्रकार एवं बचाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंसर आज की दौड़ में एक महामारी का रूप ले रही है जिसे हम सबको मिलकर सामना करना होगा। इस वक्तव्य में उन्होंने विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में छात्र-छात्राओं,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों को काफी विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम का संचालन जंतु विज्ञान विभाग के सहायक अध्यापक पंकज कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ इंदु कुमारी ने किया...