छपरा, फरवरी 24 -- फोटो- 13 परसा नगर पंचायत के वार्ड एक हरपुर परसा में लगाए गए सबमर्सिबल को निकालते मिस्त्री हिन्दुस्तान असर परसा, एक संवाददाता। परसा नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित हरपुर परसा में पिछले एक वर्ष से बंद पड़े नल-जल योजना की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर प्रशासन हरकत में आ गया है। आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान में 13 फरवरी के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद नगर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। खबर छपने के चार दिनों के भीतर ही नगर प्रशासन ने मैकेनिक को बुलाकर खराब पड़ी सबमर्सिबल मोटर को बाहर निकलवाया और उसे मरम्मत के लिए भेज दिया। नगर पंचायत में मेंटेनेंस कार्य देख रहे नगर जेईई गौतम कुमार ने बताया कि नल-जल योजना को पुनः चालू कराने के उद्देश्य से खराब मोटर को मैकेनिक के पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.