छपरा, अप्रैल 24 -- परसा,एक संवाददाता। नगर पंचायत परसा बाजार अंतर्गत विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री शहरी योजना अंतर्गत कुल 840 लागू को पीएम आवास की पहले किस्त भेजी जा रही है। ईओ रजनीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को सर्वर पर लोड अधिक रहने के कारण 25 लाभुकों को ही उनके अकाउंट में सीएफएमएस के माध्यम से राशि क्रेडिट कराई जा सकी है। उन्होंने बताया कि इस प्रथम किस्त से लाभुकों को पीएम आवास योजना अंतर्गत नींव देकर दीवाल खड़ी कर लेना है।इसके बाद दूसरी किस्त में एक लाख जबकि अंतिम किस्त में पचास हजार रुपये लाभुकों को भेजे जायेंगे।मालुम हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद विभिन्न वार्डो से 1010 लाभुकों का पीएम आवास योजना के लिए सर्वे किया गया है,जिसमें 840 लाभुकों की अनुशंसा कर दी गई है और राशि भेजी जा रही हैं। शेष लाभुकों को भी इसका वेरिफिके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.