बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीएम रवीश गुप्ता ने पीएमश्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परसाजागीर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले निरीक्षण के सापेक्ष विद्यालय में काफी सुधार है। प्रथम दृष्टया विद्यालय की गुणवत्ता सही पाई गई। विद्यालय में चल रहा निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। डीएम ने देखा कि विद्यालय के पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं का वास्तविक प्रयोग किया जा रहा है। छात्रों से सामान्य गणित एवं सामान्य ज्ञान पर प्रश्न पूछे गए, तो उनका उत्तर संतोषजनक मिला। डीएम ने मिड-डे-मील को चखकर देखा। छात्रों ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त सामग्री जैसे दूध, फल एवं चिक्की समय से मिलती है। प्रधानाचार्य शिवप्रसाद और सहायक अध्यापक स्मार्ट क्लास के संचालन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। डीएम ने देखा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.