छपरा, दिसम्बर 23 -- परसा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरपुर परसा में मंगलवार की सुबह कुहासे के कारण यात्री बस व अर्टिगा कार में टक्कर हुई लेकिन दोनों वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ और बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। सूचना मिलने के साथ ही तुरंत 112 इमरजैंसी पुलिस पहुंची एवं दोनों को अलग कराकर यातायात सेवा शुरू कराई। दो वाहनों की ठोकर में खासकर कार के चालक की तरफ का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मालूम हो कि यात्री बस इंद्रजीत पटना से शीतलपुर-सिवान पथ के हरपुर परसा के रास्ते सोनहो की तरफ जा रही थी वहीं विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन कार बीच में मैजिक ओवरटेक करने का प्रयास किया और बस से टकरा गई।स्थानीय लोग के सहयोग एवं पुलिस बल के सहयोग से यात्री बस में सवार लोगों को दूसरे बस से भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.