कोडरमा, फरवरी 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के परसाबाद मुख्य बाजार में मंगलवार की देर शाम असामाजिक तत्वों द्वारा एक प्रतिबंधित मवेशी का सिर मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने परसाबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना समाज की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है। लोगों ने आरोप लगाया कि जान-बूझकर कुछ अमन चैन के दुश्मनों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है ताकि क्षेत्र में अशांति फैलाई जा सके। सड़क जाम कर रहे लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन इस पूरे मामले का खुलासा नहीं करता और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। घटना की सूचना मिलते ही परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी प्रमोद सिंह अपने दलबल के साथ मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.