कोडरमा, फरवरी 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद मुख्य बाज़ार में रविवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब लोहे की पत्ती से लदा एक टोटो अचानक पलट गया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो स्टेशन रोड से लोहे की पत्ती लोड कर कटिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक के समीप टोटो का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर पलट गया। टोटो पलटते ही उस पर लदी लोहे की पत्तियां सड़क पर बिखर गईं।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से टोटो को सीधा कराया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से जल्द ही स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। जिले में टोटो मालिक/चालक भी दुर्घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.