धनबाद, फरवरी 7 -- झरिया, प्रतिनिधि। भगतडीह परसाटांड़ स्थित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा परसाटांड़ से कतरास मोड़ होते हुए राजा तालाब पहुंची। जहां पर आचार्य संदीप मिश्रा ने जल भरनी का रस्म कराया। कलश शोभा यात्रा में 108 महिलाएं व कन्याएं माथे पर कलश लेकर चल रही थी। जय श्री राम, जय बजरंगबली का उदघोष लगता रहा। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा पुन: मंदिर पहुंची। जहां पर आचार्य संदीप मिश्रा एवं अजय पंडितों के सहयोग से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराया। शनिवार को अखंड हरिकीर्तन के साथ अन्य अनुष्ठान होंगे। आयोजन को सफल बनाने में श्री संकट मोचन दल के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...