बलरामपुर, जनवरी 24 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्वर्गीय अमरेश बहादुर सिंह ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में परसपुर और सेमरहन की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। खेल का दूसरा क्वार्टर फाइनल परसपुर व महराजगंज तराई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर महराजगंज तराई ने पहले गेंदबाजी चुनी। परसपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.4 ओवर में 121 रन बनाए। टीम की ओर से अजय ने शानदार 54 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके व 6 छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज तराई की टीम 11.2 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। परसपुर ने 16 रन से मैच जीत लिया। जिसमें अजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में सेमरहन ने सुभाष इलेवन तुलसीपुर को हराया। तुलसीपुर की टीम 64 रन पर सिमट गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.