गोंडा, फरवरी 19 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में गन्ना बुवाई सीजन के बीच कृषि विभाग ने परसपुर ब्लॉक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद व कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चली जांच के दौरान एक दर्जन से अधिक उर्वरक और कीटनाशक के नमूने भरे गए, वहीं अनियमितता मिलने पर छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इंदिरा नगर स्थित शुक्ला ट्रेडर्स से कीटनाशक का एक नमूना लिया गया। बेलवा चौराहा के गोस्वामी ट्रेडर्स से डीएपी व कीटनाशक का एक-एक नमूना भरा गया। इसको बाजार परसपुर से डीएपी का एक, सल्फर का एक और कीटनाशक के दो नमूने संग्रहित किए गए। तिवारी ट्रेडर्स परसपुर से टीएसपी का एक नमूना, जायसवाल खाद भंडार चरसड़ी से डीएपी का एक तथा हरिहर सिंह नरायनपुर जैसिंहपुर से एसएसपी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.