गोड्डा, फरवरी 11 -- पथरगामा प्रतिनिधि। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। सबसे पहले परसपानी में सापिन नदी नाला पर बनने वाले चेक डैम का शिलान्यास किया गया। यह योजना लगभग Rs.49 लाख की लागत से निर्मित होगी। चेक डैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को सिंचाई सुविधा में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा जिला परिषद गोड्डा द्वारा 15वें वित्त (स्वास्थ्य मद) के तहत स्वीकृत प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास मंत्री द्वारा किया गया। यह भवन पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में लगभग Rs.43 लाख की लागत से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.