सासाराम, जून 10 -- परसथुआ, एक संवाददाता। क्षेत्र की अधिकांश ग्रामीण सड़कों की खास्ता हालत से आम जनता परेशान है। उन्हें बाजार से जरूरी समान व गांव की वस्तुएं बाजार तक पहुंचाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में किसी तरह लोग आ जा रहे हैं परन्तु जैसे ही बरसात होगी लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी। ग्रामीण श्रीराम सिंह, गोपाल सिंह, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, बादल कुमार, ललन सिंह ने बताया कि बाराडीह-पीठ फोरवां-चितैनी रोड, नवलिया रोड, नैनाकोण लिंक रोड, सलथुआ रजवाहा रोड की हालत सबसे खराब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.