मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- मुरादाबाद। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से मनोरंजन सदन में शनिवार को बीसवां महाव्रत पारायण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक आचार्य व्योम त्रिपाठी ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके बाद सम्मान समारोह सम्मान शुरू हुआ, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा को भगवान परशुराम सेवा सम्मान व राशि शर्मा प्रधानाचार्या गांधी पब्लिक स्कूल को मां रेणुका सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भारत विकास परिषद, हयूमेन वेलफेयर एसोसियेशन व हार्टफुलनेस सेंटर जैसी तीन स्वयंसेवी संस्थाओ को सम्मानित किया गया। यहां राष्ट्रिय कवि मयंक शर्मा, पं उमेश लिवेदी 'पप्पन', डॉ़ केके मिश्रा, राजेन्द्र मोहन शर्मा, अवधेश पाठक हिमांशु वशिष्ठ, रामजी पाण्डेय, अजय मोहन शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.