कन्नौज, अक्टूबर 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के खानपुर कसावा चौबे नगला गांव में चल रही रात्रि कालीन रामलीला ने एक बार फिर भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का अनुपम संगम रचा। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बाहर से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ का मंचन किया। परशुराम लक्ष्मण के संवाद को सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे। राम लीला में भगवान राम द्वारा शिव धनुष को भंग करने का दृश्य दर्शकों को रोमांचित कर गया। मिथिला नरेश राजा जनक के दरबार में स्वयंवर का आयोजन होता है, जहां भगवान शिव का प्राचीन धनुष पिनाक कोई साधारण मनुष्य नहीं उठा पाता। लेकिन भगवान राम के स्पर्श मात्र से वह धनुष चूर-चूर हो जाता है, जिससे पूरा माहौल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठता है। कलाकारों ने इस प्रसंग को जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.