गाजीपुर, सितम्बर 26 -- सेवराई। गढ़ी स्थित ऐतिहासिक रामलीला समिति की ओर से गुरुवार रात्रि श्रीराम-सीता विवाह एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन वैदिक विधि-विधान से किया गया। मंचन में परशुराम के जनकपुर आगमन, शिव धनुष टूटने पर क्रोध और लक्ष्मण संग उनके तीखे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। संवाद के अंत में परशुराम को भगवान श्रीराम के रूप का बोध हुआ और वे अपना दिव्य धनुष अर्पित कर आरती कर विदा हुए। इसके बाद अयोध्या से बारात का भव्य आगमन हुआ। जनकपुर में द्वारपूजा, हल्दी, सिन्दूरदान सहित सभी विवाह रस्मों का जीवंत मंचन हुआ। श्रीराम की भूमिका में अभिषेक उपाध्याय, लक्ष्मण में सूरज सिंह, परशुराम के रूप में गौरव सिंह सहित अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव ...