रायबरेली, दिसम्बर 15 -- जगतपुर। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में चल रही रामलीला के पांचवें दिन के मंचन ने लोगों का मान मोह लिया। रामलीला मंच पर धनुष यज्ञ तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सजीव और प्रभावशाली मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग किए जाने का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...